{"_id":"674a1f1f9b1cb5e1860e59ba","slug":"gorakhpur-news-mp-demands-opening-of-working-women-hostel-in-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-763373-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांसद ने की गोरखपुर में वर्किंग वुमन हॉस्टल खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांसद ने की गोरखपुर में वर्किंग वुमन हॉस्टल खोलने की मांग
विज्ञापन
गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने कामकाजी महिलाओं के लिए 500 कमरों वाला एक अत्याधुनिक वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाए जाने की मांग की है। सांसद ने कहा कि यहां एम्स, पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय, फर्टिलाइजर कारखाना, इंडस्ट्रियल एरिया और अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों में हजारों महिलाएं काम करती हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली कामकाजी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार से मांग की है कि गोरखपुर शहर में अत्याधुनिक वर्किंग वुमन हॉस्टल बनवाएं। कहा कि गोरखपुर न केवल एक महानगर है, बल्कि इसके एयर फोर्स स्टेशन, हवाई अड्डा और विशाल रेलवे नेटवर्क के कारण आसपास के 20 जिलों के लोग अपनी विभिन्न जरूरतों के लिए यहां आते हैं। उनके ठहरने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास का अभाव है। महिलाओं को इस कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वर्किंग वुमन हॉस्टल के निर्माण से उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।