फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mother said: Tired of harassment, my two sons committed suicide

मां बोली: प्रताड़ना से तंग आकर मेरे दो बेटों ने कर ली खुदकुशी

Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mother said: Tired of harassment, my two sons committed suicide
गोला थाना क्षेत्र के लकुड़ी गांव में दो भाइयों के आत्महत्या करने का मामला
विज्ञापन

मां ने गोला थाने में तहरीर देकर पांच लोगों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर डकैती व खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज
राजगढ़/जानीपुर (गोरखपुर)। गोला के लकुड़ी गांव में सगे भाइयों सत्यम (18) और संदीप (25) की खुदकुशी के लिए मां कलावती ने चार लोगों को कसूरवार ठहराया है। मां का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर दोनों बेटों ने खुदकुशी की है।

कलावती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छोटे बेट सत्यम की इलाके के एक गांव की लड़की से बातचीत होती थी। पांच माह पूर्व दोनों ने किसी मंदिर में शादी रचा ली थी। इसके बाद से सत्यम गोरखपुर में रह कर काम काज कर रहा था। इधर 15 मई को मेरी बेटी की शादी थी। इसकी तैयारी चल रही थी। मेरी पति राम गोविंद चैन्नई में हैं, वहीं से शादी की तैयारी को लेकर लगातार बातचीत कर रहे थे। शादी के एक दिन पहले वो घर आने वाले थे।
विज्ञापन

इधर बहन की शादी की तैयारी करने छह मई को सत्यम गांव आया था। अगले दिन जिस लड़की से उसने शादी की थी, उसे भी अपने साथ लेकर गोरखपुर चला गया। उस लड़की के परिजन 11 मई को सुबह मेरे घर आए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारपीटकर मोबाइल छीन ले गए। लड़की के चचेरे भाई रवि ने कहा कि तुम्हारा लड़का मेरे चाचा की लड़की को लेकर भाग ले गया है। उससे बात कराओ वरना तुम्हारी दोनों लड़कियों को उठा ले जाएंगे। कलावती का आरोप है कि इस धमकी के बाद लड़की के परिजन उसे जबरन शहर में लड़के के रूम पर लेकर गए। वहां सत्यम को मारे पीटे और लड़की को अपने साथ लेकर चले गए। वापस गांव आते समय मुझे व मेरे बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए। जाते समय धमकी दी कि तुम्हारी बेटी को उठवाकर ले जाएंगे। इसके बाद घर आकर अपराह्न तीन बजे सत्यम ने खुदकुशी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
शादी के घर में मची चीख पुकार
शादी वाले घर में दो मौतों से सोमवार सुबह कोहराम मच गया। पूरा गांव कलावती के दरवाजे पर जुट गया। दोनों भाइयों की मौत के बाद छोटी बहन रिया अचेत होकर गिर पड़ी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां कलावती देवी का कहना है कि घर में अब केवल एक बेटी ही बची है, जिसकी शादी होनी है। शादी की तारीख टालनी पड़ रही है। अब तो जीने का कोई सहारा भी नहीं बचा।

--

बड़ी बहन ने किया दाह संस्कार
देर रात गोला पुलिस की मौजूदगी में दोनों भाइयों का शव पोस्टमार्टम के बाद सीधे गोला स्थित मुक्तिधाम पर लाया गया। भीम आर्मी के मंडल प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी बहन सुनीता ने ही अपने दोनों भाइयाें की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बवाल की आशंका पर घाट पर पुलिस फोर्स लगी रही। गांव में भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स लगाई गई है। एसओ गोला अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed