{"_id":"67aa563e86bbf6f3cd05f6e7","slug":"gorakhpur-news-mother-said-i-had-an-affair-with-someone-thats-why-i-killed-my-daughter-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-837120-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां बोली- किसी से था चक्कर इसलिए बेटी को मार दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां बोली- किसी से था चक्कर इसलिए बेटी को मार दिया...
विज्ञापन
गोरखपुर। विवाहिता की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां पानमति देवी चिल्ला-चिल्लाकर कह रही हैं कि दामाद का किसी से चक्कर था, इसलिए बेटी को रास्ते से हटाने के लिए उसे घर आकर मार दिया। मां कहना है कि बेटी का पति से रविवार की रात में भी झगड़ा हुआ था। किसी तरह दोनों को समझाया गया। सुबह फिर बेटी को जगाकर ले गया, वहां पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पूरे खेत में खून फैला था। वहीं नीरज की छोटी बहन जूही ने बताया कि सुबह दीदी जीजा साथ गई थीं। जब जब जीजा अकेले लौटे तो चेहरे पर घबराहट दिख रही थी। पूछा कि दीदी कहां हैं, तब पहले कहा कि उसे क्या पता, फिर बोले- आ रही होगी। इतना कहने के बाद कहीं निकल गए।
पुलिस ने घर की तलाशी ली
थानाध्यक्ष महेश चौबे के नेतृत्व में हरपुर बुदहट पुलिस, एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सरसो के खेत और मृतका के घर की गहन तलाशी ली। नीरज की दो बहनें हैं, जिसमें बड़ी की शादी हो चुकी है, दूसरे नंबर पर नीरज थी, तीसरी बहन जूही हाईस्कूल की छात्रा है। तीन भाइयों में बड़ा दुबई रहता है, वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी मायके में है। दूसरा भाई दिल्ली में कमाता है, वहीं तीसरा भाई मूक बधिर है।