फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: More than 50 fraudsters' firms in the city to dupe people in the name of sending them abroad

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम ठगी के लिए शहर में 50 से अधिक जालसाजों की फर्म

Sun, 03 Aug 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: More than 50 fraudsters' firms in the city to dupe people in the name of sending them abroad
ईगल सेल की टीम के सत्यापन के बाद भी नहीं हाे रही कार्रवाई, ठगे जा रहे युवा
विज्ञापन

फरवरी माह में टीम ने रजिस्टर्ड 22 एजेंटों की तैयार की थी सूची
गोरखपुर। जालसाजों ने रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले युवाओं को ठगने के लिए शहर के कई इलाकों में सक्रिय एजेंट की आड़ में 50 से अधिक नकली फर्म खोल रखी है। इसका पर्दाफाश डीआईजी के निर्देश पर फरवरी माह गठन किए गए ''''टीम ईगल'''' ने किया था। फरवरी में ही फर्जी तरीके से कार्यालय खोलकर ठगी करने वालों की पहचान कर उनकी हिस्ट्रीशीट के साथ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होनी थी, लेकिन यह कार्रवाई ठप हो गई।
पूर्वांचल के युवा विदेश में नौकरी पाने के लिए एजेंटों और प्लेसमेंट कंपनियों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन कई बार उन्हें फर्जी एजेंटों के जाल में फंसाकर टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया जाता है, जहां वे कई तरह की परेशानियों में फंस जाते हैं। कुछ को बंधक बना लिया जाता है, तो कुछ को साइबर फ्राॅड जैसे धंधों में धकेल दिया जाता है। ऐसी घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीआईजी के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने ईगल सेल के जरिये जिले के 22 रजिस्टर्ड एजेंटों की सूची तैयार कराई थी। इसके साथ ही शहर में खोले फर्जी सेंटरों की जांच कर कार्रवाई करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन समय के साथ वह भी फाइलों में बंद हो गई। लिहाला जालसाज दोबारा सक्रिय होकर युवाओं को ठगने लगे हैं।
विज्ञापन

--
इनके पास है रजिस्ट्रेशन

रजनीश कुमार मल्ल कुनराघाट, दिग्विजय सिंह बलदेव प्लाजा के पीछे, मनीष सिंह सिंघड़िया मार्ग, विनोद कुमार गुप्ता सिंदुली-बिंदुली, सरीता सिंह रामनगर कड़जहां, अजय कुमार अशोक गैस गोदाम के पास, ओम कुमार का जंगल चौरी, संतोष सिंह इंजीनियरिंग काॅलेज के पास, रूपेश कुमार मिश्रा कबीरनगर सिंघड़िया, सविता नंद सिंह महादेव झारखंडी, शबनम जाहीद अली दिव्यनगर महादेव झारखंडी, जितेंद्र यादव मेडिकल काॅलेज मार्ग शाहपुर पूर्वी, सविता देवी जानकी मंदिर के पास, अमित कुमार, लक्ष्मण यादव नेवादा शाहपुर, सुमित विक्रम कौड़ीराम, धनंजय यादव बड़हलगंज, विपुल कुमार मिश्रा झंगहा, मंजू सिंह सरवन नगर कुनराघाट, शैलेश त्रिपाठी मोहरीपुर विस्तार नगर, स्वयंप्रभा पांडेय राजेंद्रनगर, दीपशिखा पांडेय जंगल सिकरी, सूर्यपाल का सिंघड़िया कूड़ाघाट में कार्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कोट
टीम ईगल सेल ने जिले के 22 रजिस्टर्ड एजेंटों का सत्यापन कर लिया है। इनके अलावा फर्जी एजेंटों की भी सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद छापा मार कर कार्रवाई की जाएगी। जो लोग रोजगार की तलाश में विदेश जाने के इच्छुक हैं वह केवल रजिस्टर्ड एजेंटों से संपर्क करें।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

---
ठगी से बचने के लिए करें यह कार्य

- विदेश जाने के लिए केवल सरकार की ओर से अधिकृत एजेंटों से ही संपर्क करें।
- अधिकृत एजेंटों की सूची भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- वेबसाइट www.emigrate.gov.in किसी भी संदिग्ध एजेंट या कंपनी के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
- किसी भी एजेंट को पैसे देने से पहले उनका रजिस्ट्रेशन नंबर और लाइसेंस अवश्य जांचें।

- विदेश जाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपको वर्क वीजा ही मिल रहा है, टूरिस्ट वीजा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed