फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: More than 25 lakh devotees offered khichdi to Guru Gorakhnath on Makar Sankranti

Gorakhpur News: मकर संक्रांति पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरु गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: More than 25 lakh devotees offered khichdi to Guru Gorakhnath on Makar Sankranti
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साझा की जानकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस वर्ष खिचड़ी पर्व पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ को श्रद्धा और भक्ति के साथ खिचड़ी अर्पित की। देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक एकता के प्रतीक पावन पर्व मकर संक्रांति (खिचड़ी) के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था की पावन खिचड़ी अर्पित की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने खिचड़ी पर्व के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम गोरखपुर, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने सभी को साधुवाद देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह विशाल आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed