{"_id":"684f1e45c5b1fd9f7504797e","slug":"gorakhpur-news-monsoon-will-arrive-on-june-18-rain-expected-for-three-days-from-thursday-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-972113-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 18 जून को पहुंचेगा मानसून, बृहस्पतिवार से तीन दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 18 जून को पहुंचेगा मानसून, बृहस्पतिवार से तीन दिन बारिश के आसार
विज्ञापन
दो दिन से बूंदाबांदी से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट, लू का प्रभाव खत्म
गोरखपुर। बिहार में सक्रिय मानसून बुधवार 18 जून को पूर्वी यूपी में पहुंचेगा। 18 जून को मानसून गोरखपुर से होकर गुजरेगा। मौसम विज्ञानी के अनुसार, 17 से 20 तारीख तक पूर्वी यूपी के गोरखपुर-बस्ती मंडल में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इस बार नवतपा में बारिश से तापमान में गिरावट आई और उसके बाद जून के पहले सप्ताह में लू चलने से पूर्वी यूपी में लोग बेहाल हो गए थे। 12 जून को मौसम में फिर बदलाव आया लेकिन 13-14 जून को संभावित बारिश की जगह केवल कुछ जगह बूंदाबांदी ही हुई। इस दौरान तेज धूप के चलते तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप व गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। रविवार को मौसम में हल्का परिवर्तन दिखा और सुबह ही कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। हालांकि, दिन में फिर गर्मी बढ़ी, लेकिन बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहा।
मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्री-मानसून बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे एक सप्ताह से चल रहे लू का असर खत्म हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 17 से 20 जून के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश से यूपी में प्रवेश करेगा। परिस्थितियों अनुकूल हैं और 18 जून से अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है। उस दौरान तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन
--
आज तपिश से राहत की उम्मीद
बिहार से पूर्वी यूपी की तरफ बढ़ रहे मानसून का असर रविवार को पूर्वी यूपी में दिखने लगा। दिन भर बादलों की आवाजाही रही। इससे लू से राहत मिली है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि सोमवार को तपिश से राहत मिलेगी। इसके अलावा बूंदाबांदी होने व पुरवा हवा चलने से राहत मिलेगी।
-- -
15 जून का तापमान
अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता
अधिकतम 82 प्रतिशत
न्यूनतम 53 प्रतिशत
-- -- -- -
14 जून को तापमान
अधिकतम: 41.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम: 28 डिग्री सेल्सियस
-
आर्द्रता
अधिकतम 81 प्रतिशत
न्यूनतम 42 प्रतिशत