फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Monsoon reaches West Bengal, Meteorological Department issues orange alert till June 19

Gorakhpur News: भीषण ताप ने सताया, अब गोरक्षनगरी को भिगोएगा राहत का मानसून; इन्होंने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

Tue, 18 Jun 2024 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 11:40 AM IST
सार

भीषण गर्मी इस बार का सारे रिकॉर्ड तोड़ने को बेताब है। इस बार अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। इस सीजन में अबतक 37 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा चुका है।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, Monsoon reaches West Bengal, Meteorological Department issues orange alert till June 19
दिनभर तेज धूप और गर्मी शाम को मौसम ठण्ढ़ा हुआ तो रामगढ़ताल नौकायन केन्द्र पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर। भीषण गर्मी के बीच राहत वाली खबर है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक, मानसून के 22 जून तक गोरखपुर में दस्तक देने की उम्मीद है। मानसून पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। दो से तीन दिन में बिहार पहुंचने की संभावना है। हालांकि, इस इंतजार के बीच भीषण गर्मी कोई खास राहत नहीं देने वाली।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 19 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तीखी धूप के साथ लू परेशान करता रहेगा। 18 जून की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप 19 जून के बाद गर्मी से आंशिक राहत के आसार हैं।
विज्ञापन


इन दिनों भीषण गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभवित है। पिछले 10 दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से ही सूरज की चटख धूप झुलसाने लग रही है। दोपहर में तीखी धूप के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। घर में पंखा और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। बिजली कटौती भी परेशान
कर रही है।

In Gorakhpur, Monsoon reaches West Bengal, Meteorological Department issues orange alert till June 19
तेज धूप और गर्मी से राहत के लिए बच्चे को आइसक्रिम खिलाती महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहने से गर्मी सता रही है। लोग मानसून के आने की आस लगाए बैठे हैं। पहले 18 से 20 जून के बीच मानसून आने की संभावना थी, लेकिन उसकी रफ्तार धीमी होने से अभी वह पश्चिम बंगाल तक पहुंचा है। दो से तीन दिन में मानसून के बिहार पहुंचने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों ने 22 से 25 जून के बीच मानसून के गोरखपुर पहुंचे की उम्मीद जताई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसमी परिदृश्य में आगामी 48 घंटों के दौरान बिना किसी विशेष परिवर्तन के ऐसे ही जारी रहने और इसके बाद तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादल छाने और संभावित बारिश के कारण तापमान में कमी आने से लू की स्थिति में 19 जून के बाद आंशिक सुधार की संभावना है।

In Gorakhpur, Monsoon reaches West Bengal, Meteorological Department issues orange alert till June 19
दिनभर तेज धूप और गर्मी शाम को मौसम ठण्ढ़ा हुआ तो रामगढ़ताल नौकायन केन्द्र पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अबतक 36 दिन अधिकतम तापमान रहा 40 डिसे से ऊपर
भीषण गर्मी इस बार का सारे रिकॉर्ड तोड़ने को बेताब है। इस बार अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। इस सीजन में अबतक 37 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा चुका है।

अप्रैल में 11 दिन व मई में 13 दिन 40 डिसे से अधिक तापमान दर्ज किया गया। जून में अबतक 14 दिन 40 से अधिक तापमान दर्ज किया जा चुका है। वहीं, वर्ष 2023 में 27 और वर्ष 2022 में 19 दिन 40 डिसे से ऊपर अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed