फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MMMUT ranked in the 'Times Higher Education World University Rankings 2025'

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी को ''टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2025'' में मिला स्थान

Fri, 10 Oct 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MMMUT ranked in the 'Times Higher Education World University Rankings 2025'
शोध गुणवत्ता में देश के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों में शामिल
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) को ‘टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2025’ में विश्व के 1201-1500 रैंक बैंड में स्थान मिला है, जबकि भारत के विश्वविद्यालयों में इसे 65वां स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश के केवल दो सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ और एमएमएमयूटी, गोरखपुर को इस सूची में स्थान मिला है।
विश्व रैंकिंग में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बंगलुरू देश में शीर्ष पर है, जबकि वैश्विक स्तर पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम प्रथम स्थान पर है। टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन पांच मानदंडों शिक्षण, शोध वातावरण, शोध गुणवत्ता, उद्योग आय, और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन

इन श्रेणियों में एमएमएमयूटी को क्रमशः 25.1, 9.3, 53.8, 20.6 और 18.5 अंक प्राप्त हुए हैं। शोध गुणवत्ता में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा है, जिसके आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर उसे 48वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने सभी शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed