फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MMMUT: Center for Food and Drug Technology will be started at a cost of 1.15 crores

एमएमएमयूटी : 1.15 करोड़ की लागत से शुरू होगा सेंटर फॉर फूड एंड ड्रग टेक्नोलॉजी

Fri, 06 Jun 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MMMUT: Center for Food and Drug Technology will be started at a cost of 1.15 crores
विद्यार्थियों को मिलेगा सीखने का अवसर, उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से विश्वविद्यालय को मिलेगी वित्तीय मदद
विज्ञापन


अगले सत्र से शुरू होगा सेंटर
गोरखपुर। एमएमएमयूटी में 1.15 करोड़ की लागत से खाद्य पदार्थों और दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए सेंटर फॉर फूड एंड ड्रग टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी। यह जांच सेंटर विश्वविद्यालय में अगले सत्र से शुरू हो जाएगा। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में 38वीं बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे मंजूरी मिल गई।
उत्तर प्रदेश शासन के वर्ष 2025-26 के बजट में सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापना के लिए वित्तीय सहायता के लिए जल्दी ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। विद्या परिषद से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को अब वित्त समिति की आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं प्रस्तावित केंद्र के सुचारू संचालन के लिए केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह एवं फार्मेसी विभाग की सहायक प्रो. प्रीति को समन्वयक नियुक्त किया गया है। ये दोनों शिक्षक मिलकर प्रस्तावित केंद्र का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

यह केंद्र खाद्य और औषधि गुणवत्ता के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। प्रस्तावित केंद्र खाद्य प्रसंस्करण, औषधि निर्माण, सुरक्षा और नियामक अनुपालन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां होने वाले अनुसंधान का मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य और औषधीय उत्पादों का विकास करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाना है। यह केंद्र खाद्य सुरक्षा और पोषण विज्ञान पर विशेष बल देगा। औषधि क्षेत्र में यह केंद्र नई दवाओं के निर्माण, जैव-औषधि प्रौद्योगिकी और नियामक अनुसंधान में योगदान देगा। इससे सस्ती और प्रभावी दवाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इस सेंटर पर जांच के साथ होगा शाेध केंद्र
प्रस्तावित केंद्र में दवाओं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के परीक्षण के साथ साथ खाद्य सुरक्षा और पोषण विज्ञान, दवा निर्माण, जैव औषधि और जैव प्रौद्योगिकी, और हरित प्रौद्योगिकी की दिशा में शोध केंद्र भी होंगे। विश्वविद्यालय की इस केंद्र की प्रयोगशालाओं के लिए एनएबीएल से मान्यता ली जाएगी।

------
वर्जन
विद्या परिषद की बैठक मेंं विद्यार्थियों के हित व विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसमें एक ये भी है कि विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर फूड एंड ड्रग टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी। यह सेंटर अगले सत्र से शुरू होगा।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed