फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MMMUT: Apply for admission in BBA and B.Pharma from tomorrow

एमएमएमयूटी : बीबीए और बीफार्म में प्रवेश के लिए कल से करें आवेदन

Thu, 10 Jul 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MMMUT: Apply for admission in BBA and B.Pharma from tomorrow
लेटरल एंट्री के जरिये बीटेक द्वितीय वर्ष में 103 सीटों पर प्रवेश का मौका
विज्ञापन

बीबीए की 120 व बीफार्म की 60 सीटों पर लिया जाएगा प्रवेश
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीबीए और बीफार्म में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो रही है। सीयूईटी (यूजी) परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए 23 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। बीटेक द्वितीय वर्ष में इस बार कुल 103 सीटें रिक्त हैं। लेटरल एंट्री के जरिये इन सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। बीफार्म द्वितीय वर्ष की छह सीटों पर भी लेटरल एंट्री के जरिये प्रवेश लिया जाएगा।

एमएमएमयूटी के डीन यूजी प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि बीबीए की कुल 120, बीफार्म की 60 सीटों के साथ ही बीटेक व बीफार्म लेटरल एंट्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 से 23 जुलाई तक अभ्यर्थी कर सकेंगे। 24 जुलाई तक अपनी पसंदीदा विषय का चयन कर सकेंगे। प्रवेश के लिए तीन राउंड की काउंसिलिंग होगी। पहले राउंड की 25 जुलाई से, दूसरे की 30 जुलाई से व तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 3 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन



...
सीएस में सर्वाधिक 25 सीटें रिक्त
बीटेक द्वितीय वर्ष में सर्वाधिक 25 सीटें कंप्यूटर साइंस में रिक्त हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 18, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और आईटी में 12-12 सीटें, आईओटी व केमिकल इंजीनियरिंग में 6-6 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed