{"_id":"68dd93bdbe286982b6003319","slug":"gorakhpur-news-mmmut-along-with-the-synthetic-track-an-international-level-swimming-pool-will-also-be-built-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1089458-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : सिंथेटिक ट्रैक के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पुल भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : सिंथेटिक ट्रैक के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पुल भी बनेगा
विज्ञापन
खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई कवायद, स्टेडियम में जगह चिह्नित
बिल्डिंग वर्क्स कमेटी की बैठक के बाद तरणताल के लिए प्रस्ताव मांगे जाने की तैयारी
गोरखपुर। खेलों को बढ़ावा दिए जाने के क्रम में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने एक और कवायद शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय में स्वीमिंग पुल भी बनाए जाने की योजना है। इसे लेकर जगह चिह्नित कर ली गई है। कैंपस में स्थित शहीद बंधू सिंह स्टेडियम में यह तरणताल बनेगा।
बताया जा रहा है कि एमएमएमयूटी में स्वीमिंग पुल बनाए जाने को लेकर जगह चिह्नित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया था। उस समिति ने जगह चिह्नित कर अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है। मंगलवार को विश्वविद्यालय के बिल्डिंग वर्क्स कमेटी की बैठक में इसे लेकर चर्चा भी हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर का तरणताल बनाए जाने को लेकर अब कार्यदायी संस्थाओं से एस्टीमेट मांगे जाने की तैयारी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से पहले ही चार सौ मीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने एस्टीमेट दिया था। बिल्डिंग वर्क्स कमेटी की बैठक में कुछ कमियों को दूर करते हुए दूसरा एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
14 अक्तूबर को प्रबंध बोर्ड की बैठक
विश्वविद्यालय में छह अक्तूबर को वित्त समिति और 14 को प्रबंध बोर्ड की बैठक होगी। इससे पहले चार अक्तूबर को विद्या परिषद की बैठक है। इन महत्वपूर्ण बैठकों को लेकर एजेंडा तैयार किया जा रहा है।
वर्जनबिल्डिंग वर्क्स कमेटी के निर्णयों को वित्त समिति और प्रबंध बोर्ड में रखा जाएगा। बैठक में चल रही योजनाओं की प्रगति जानी गई। स्वीमिंग पुल बनाए जाने की योजना अभी प्रारंभिक स्टेज में है। विभिन्न समितियों की बैठकों को लेकर एजेंडा तैयार कराया जा रहा है।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी