फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: MLA accused of occupying shop, complaint to CM

Gorakhpur News: विधायक पर दुकान कब्जा करने का आरोप, सीएम से शिकायत

Thu, 31 Jul 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: MLA accused of occupying shop, complaint to CM
महिला ने जनता दर्शन में की मुलाकात, सीएम ने डीएम से कार्रवाई करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर निवासी एक महिला ने बुधवार को जनता दर्शन में सीएम से मुलाकात कर एक विधायक पर दुकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने सीएम से दुकान खाली करने की गुहार लगाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम को उचित कार्यवाही कर दुकान खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
शाहपुर के बशारतपुर निवासी महिला शशि यादव का कहना है कि उसके पति वृद्ध व दिव्यांग हैं। उसके ससुर स्व. गोरखनाथ यादव से वर्ष 1999 में एक दुकान विधायक ने कुछ शर्तों पर किराए पर लिया था। आरोप है कि कई वर्षो पूर्व ही किराएदारी अनुबंध समाप्त होने के बाद भी विधायक दुकान खाली नहीं कर रहे हैं। महिला ने इस संबंध में बीते 28 जून को भी जनता दर्शन में सीएम से मुलाकात कर गुहार लगाई थी तब सीएम ने वहां मौजूद विधायक को कहा था लेकिन उन्होंने खाली नहीं किया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि इसके पहले भी अधिकारियों से भी मिलकर उसने शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में विधायक को कॉल कर उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed