फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Missing girl found after 32 hours, at the home of the girl who filed the missing report

Gorakhpur News: 32 घंटे बाद लापता बच्ची मिली, जिसने गुमशुदगी लिखाई उसी के घर पर थी

Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 02:09 AM IST
सार

थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि बच्ची को खोज लिया गया है। उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही बच्ची की मां और ओमप्रकाश के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई बयान व साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Missing girl found after 32 hours, at the home of the girl who filed the missing report
सांकेतिक 

विस्तार

गोपालपुर गांव से मंगलवार सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची को उरुवा पुलिस ने 32 घंटे बाद बुधवार देर शाम खोज निकाला। चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची गांव के ही ओमप्रकाश चंद के घर की छत से मिली, जिसने खुद डायल 112 पर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन


गोपालपुर निवासी सोनू की बेटी मंगलवार सुबह करीब नौ बजे प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पढ़ने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। घरवालों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम गांव के ही ओमप्रकाश चंद ने बच्ची के लापता होने की सूचना डायल 112 पर दी।
विज्ञापन


सूचना पर उरुवा थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी, सीओ गोला दरवेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयश राम से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बच्ची पिछले एक सप्ताह से विद्यालय नहीं आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने ओम प्रकाश चंद की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से गांव के खेत, तालाब और बागीचे छान मारे गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार देर शाम तलाशी के दौरान पुलिस को बच्ची ओमप्रकाश चंद के घर की छत पर मिली। बच्ची के सकुशल मिलने से परिवार में राहत का माहौल है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है कि वह ओमप्रकाश के घर कैसे पहुंची।


पुलिस कर रही सभी पक्षों से पूछताछ
थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि बच्ची को खोज लिया गया है। उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही बच्ची की मां और ओमप्रकाश के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई बयान व साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed