फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Miscreants looted Rs 2.67 lakh from poultry farm owner by firing

Gorakhpur News: फायरिंग कर बदमाशों ने पोल्ट्री फॉर्म मालिक से 2.67 लाख लूटे

Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Miscreants looted Rs 2.67 lakh from poultry farm owner by firing
सहजनवां (गोरखपुर)। गोरखपुर-संतकबीरनगर जिले के बाॅर्डर पर कसरवल के पास बृहस्पतिवार देर रात सफारी सवार बदमाशों ने पिकअप पर फायरिंग कर पोल्ट्री फाॅर्म मालिक से 2.67 लाख रुपये लूट लिए। बस्ती निवासी पोल्ट्री फार्म मालिक ने रात में ही सहजनवा और खलीलाबाद कोतवाली दोनों थानों में लूट की तहरीर दी, पर शुक्रवार देर शाम तक थाना विवाद चलता रहा और आखिर में खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि मामला रोडरेज का है।
विज्ञापन




बस्ती के चैनपुरवा निवासी आदित्य उर्फ वैभव शुक्ल आदित्य पोल्ट्री फर्म चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह पिकअप से मुर्गा लेकर कुशीनगर जिले के हाटा गए थे। उनके साथ चालक सूरज और एक मजदूर शंभू भी थे। माल डिलीवरी के बाद तीनों रुपया कलेक्शन कर बस्ती लौट रहे थे। बृहस्पतिवार रात सहजनवां थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर तीनों ने भोजन किया। इसके बाद आगे बढ़े। आरोप है कि इसी दौरान पीछा करते आ रहे सफारी सवार बदमाशों ने कसरवल से आगे आमी नदी के पुल पर उनकी पिकअप पर फायरिंग शुरू कर दी। चालक ने भागने के बजाय गाड़ी रोक दी। इसके बाद सफारी सवार बदमाश आदित्य के पास रखे 2.67 लाख रुपये लूट कर धमकाते हुए फरार हो गए। उनके भागने के बाद आदित्य संतकबीरनगर कोतवाली पहुंचे। वहां उन्हें घटनास्थल सहजनवां थाने का बताकर भेज दिया गया, लेकिन सीमा विवाद को लेकर सहजनवां पुलिस ने भी तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इधर, लूट की सूचना पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह घटनास्थल पहुंच गए और जांच की। संतकबीरनगर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस भी पहुंची। शुक्रवार देर शाम तक दोनों जिलों की पुलिस में घटनास्थल को लेकर विवाद चलता रहा और अंत में खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन


--------------



शुक्रवार देर शाम खलीलाबाद कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - अभिनव त्यागी , एसपी सिटी

---------



लूट की सूचना मिली थी, पुलिस मौके पर जांच के लिए गई थी, संतकबीरनगर और गोरखपुर बार्डर क्षेत्र का मामला है। इसका केस कोतवाली में दर्ज कराया जा रहा है।



-सत्यजीत गुप्त, एसपी, संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed