{"_id":"68b0aed0dc2f1dcd11056e28","slug":"gorakhpur-news-mgug-becomes-a-role-model-due-to-cm-yogis-vision-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1053068-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी के विजन से रोल मॉडल बना एमजीयूजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी के विजन से रोल मॉडल बना एमजीयूजी
विज्ञापन
एमजीयूजी में आयोजित स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते संजय माहेश्वरी व उपस्थित शिक्षक व विद्य
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया गया
एमजीयूी में अध्यात्म, शिक्षा और सेवा की वैचारिक त्रिवेणी प्रवाहमान
गोरखपुर। भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक एवं वर्तमान में यूपी सरकार के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि स्थापना के महज चार साल में ही विश्वविद्यालय के शिल्पी मुख्यमंत्री योगी के विजन से एमजीयूजी अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए रोल मॉडल बन गया है। अल्प समय में ही इस विश्वविद्यालय ने अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए हैं।
डॉ. सिंह बृहस्पतिवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एमजीयूजी पूर्वांचल की नई पहचान बनकर हजारों युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान से जोड़ रहा है। इस विश्वविद्यालय में अध्यात्म, शिक्षा और सेवा की वैचारिक त्रिवेणी प्रवाहमान है।
एमजीयूजी ने सर्वधर्म सेवा समभाव की परिकल्पना को साकार किया
मुख्य वक्ता एमपी बिरला ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के निदेशक व कैंसर सर्जन डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने शैक्षिक गतिविधियों को नई ऊंचाई देने के साथ लोगों की सेवा के लिए चिकित्सा की विभिन्न विधाओं को एकीकृत किया है। एमजीयूजी ने अनेक कैंसर रोगियों की सफल सर्जरी कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैंसर जैसे असाध्य रोग के उपचार के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।
विज्ञापन
अकादमिक उत्कृष्टता और सामाजिक सेवा का केंद्र है एमजीयूजी
अध्यक्षता करते हुए एमजीयूजी के पूर्व कुलपति डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का लक्ष्य अपने संस्थापकों के विचारों के अनुरूप शत-प्रतिशत ज्ञान का प्रकाश चारों दिशाओं में फैलाना है। यह एक ऐसा केंद्र बन रहा है जो न केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर जोर देता है बल्कि सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों को भी उतना ही महत्व देता है।
अनुसंधान व नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है एमजीयूजी : डॉ. प्रदीप राव
स्वागत करते हुए कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में एमजीयूजी का लक्ष्य भारतीय ज्ञान मनीषा के आलोक में मूल्य-संवर्धित एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह विश्वविद्यालय योग, आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा का संगम है। विश्वविद्यालय निरंतर अनुसंधान, नवाचार एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रतिबद्ध है।
दो पुस्तकों का हुआ विमोचन
इस अवसर पर दो पुस्तकों क्रमशः राष्ट्रीय सेवा योजना की सत्र 2024-25 की वार्षिक विवरणिका सेवापथ एवं त्रैमासिक पत्रिका आरोग्य प्रभा का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रेखा माहेश्वरी और विशेष अतिथि के रूप में शीलम वाजपेयी की उपस्थिति रही।
451 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध कार्य, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 451 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों कुल 6 अलग-अलग समूहों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। ब्राउन समूह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ समूह के रूप में सम्मानित किया गया।
--
सीएम योगी ने दी विश्वविद्यालय परिवार को बधाई
एमजीयूजी के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए इसे शैक्षिक पुनर्जागरण का सशक्त केंद्र बताया। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर अपने बधाई संदेश में सीएम ने लिखा, ''''''''शिक्षा, शोध और साधना'''''''' की त्रिवेणी एमजीयूजी के स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई! योग, विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा से अनुप्राणित यह संस्थान पूर्वांचल में शैक्षिक नवजागरण का सशक्त केंद्र बन रहा है। गुरु परंपरा की दिव्यता और नए भारत की आकांक्षा से जुड़ा यह विश्वविद्यालय नई पीढ़ी को आत्मज्ञान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से सशक्त कर रहा है।’