फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mercury reaches 43 degrees Celsius, yellow alert regarding heat wave

Gorakhpur News: पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट

Mon, 10 Jun 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mercury reaches 43 degrees Celsius, yellow alert regarding heat wave
गोरखपुर। गर्मी और उमस से अभी राहत मिलने का आसार नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार से चार दिन के लिए हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में गर्म हवाएं चलने से जहां लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही, वहीं पारे में भी उछाल देखने को मिला। पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन



मौसम के तेवर शनिवार की तरह ही रविवार को भी सख्त नजर आया। साफ आसमान के बीच चिलचिलाती धूप और इसके साथ ही गर्म हवाओं की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहर निकले लोग किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे। शहर के बाजारों में भीषण गर्मी में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को जून का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम के इस मिजाज का असर यह रहा कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। जबकि शनिवार के मुकाबले इसमें करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी हीट वेव चलने की आशंका है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा सकता है। 12 जून तक मौसम इसी प्रकार बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिछले चार दिनों में ऐसे चढ़ा अधिकतम तापमान

06 जून- 35.8

07 जून- 40.2
08 जून- 42.2

09 जून- 43.0
----
धूप में निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान



फिजिशियन डॉ. राजीव जायसवाल का कहना है कि गर्मी का मौसम पल-पल अपना रंग बदल रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर हो रहा है। उल्टी, दस्त और डायरिया समेत कई बीमारियां बढ़ रही हैं। इस मौसम में शरीर को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। खाने में वही चीजें खानी चाहिए, जिससे शरीर को पानी मिल सके। इसके लिए फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। धूप में निकलने से पहले ध्यान रखें कि शरीर पूरी तरह ढका हो। इस तरह के बचाव से आप गर्मी में खुद को बीमारियों से सेफ कर सकते हैं।



----

खानपान में बरतें सावधानी वरना बिगड़ जाएगा हाजमा



- सड़क किनारे ठेलों पर खुले में बिक रहे खाद्य सामानों को खाने से बचें, इनसे संक्रमण और फूड पॉयजनिंग का खतरा ज्यादा रहता है।
- गर्मी के मौसम में जलजीरा, नींबू पानी, जूस, दही, नमक-चीनी का घोल लें।

- ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।
- दिन में करीब 4-6 लीटर पानी पिएं।

- हल्के और सूती कपड़े पहनकर रखें, धूप में निकलें तो छाता लेकर जाएं।
-----
आंखों के लिए भी हानिकारक होती है धूप

डॉक्टर बताते हैं कि ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे तेज गर्मी आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। लंबे समय तक सुरक्षा के बिना सूरज की यूवी किरणों के संपर्क में रहने की वजह से फोटो केराटाइटिस जैसी स्थितियां हो सकती हैं, जो कॉर्निया के सनबर्न, मोतियाबिंद और यहां तक कि रेटिना डैमेज के समान होती हैं। साथ ही सूखे और धूल भरे हालात जलन और असुविधा पैदा कर ड्राई आई सिंड्रोम जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। इन खतरों को कम करने के लिए, यूवी-ब्लॉकिंग सन ग्लासेस पहनना और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed