फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Medical College, junior doctors again beat up the attendants

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज...जूनियर डॉक्टरों ने फिर तीमारदारों को पीटा-डॉक्टर को भी लगी चोट

Thu, 26 Sep 2024 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 10:55 AM IST
सार

मंगलवार शाम चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर का रहने वाला एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। रात करीब 11 बजे उसे बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद अंबु बैग जूनियर डाॅक्टरों ने मरीज को लगा दिया और तीमारदार को नया अंबु बैग खरीद कर लाने को कहा। इसी बीत पर बहस होते-होते विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur Medical College, junior doctors again beat up the attendants
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 बीआरडी मेडिकल कालेज के जूनियर डॉक्टरों पर फिर तीमारदारों से मारपीट का आरोप लगा है। मामला मंगलवार देर रात का है। एक घटना ट्रॉमा सेंटर तो दूसरी मेडिसिन वार्ड की है। मारपीट में एक तीमारदार की नाक फूट गई, जबकि एक जूनियर डॉक्टर को भी चोट लगी है।

विज्ञापन


पीड़ित तीमारदारों ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर का रहने वाला एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे उसे बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद अंबु बैग जूनियर डाॅक्टरों ने मरीज को लगा दिया और तीमारदार को नया अंबु बैग खरीद कर लाने को कहा। तीमारदार ने रुपये नहीं होने की बात कहते हुए उसी अंबु बैग से काम चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर ट्राॅमा सेंटर में मौजूद जूनियर डाक्टर नाराज हो गए और तीमारदार को पीट दिया। इससे करीब आधे घंटे तक ट्रामा सेंटर में अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ देर बाद मरीज ने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ, गोला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले व्यक्ति को सर्जरी विभाग से मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया गया, जहां कुछ देर बात उसकी मौत हो गई।

मृत घोषित करने के लिए जूनियर डाक्टर ईसीजी कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहते थे। इसका तीमारदारों ने विरोध किया। बात बढ़ गई और तीमारदार और जूनियर डाक्टरों में हाथापाई हो गई। इस झगड़े में एक तीमारदार की नाक फूट गई,जबकि जूनियर डॉक्टर को भी चोट आई।


इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। मेडिकल चौकी पुलिस से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed