फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Measurement will start in Bettiahata after two days, nine employees came from Bihar

Gorakhpur News: दो दिन बाद बेतियाहाता में शुरू होगी पैमाइश, बिहार से आए नौ कर्मचारी

Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Measurement will start in Bettiahata after two days, nine employees came from Bihar
गोरखपुर। बेतियाहाता मोहल्ले में बेतिया एस्टेट की जमीनों की पैमाइश अब दो दिन बाद होगी। इसी बीच कुशीनगर भी राजस्व टीम जाएगी और वहां बेतिया एस्टेट की जमीनों की नापजोख करेगी। उधर, बिहार से पांच अमीन सहित नौ कर्मचारी भी गोरखपुर आ गए हैं, सभी को जॉइन भी करा दिया गया है। बेतिया एस्टेट नियुक्त प्रशासक और कर्मियों के लिए एक दफ्तर भी खोलने की तैयारी है। सरकारी आवास नहीं मिलने के बाद अब किराये पर फ्लैट की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


बेतियाहाता में बेतिया एस्टेट की 19.91 हेक्टेयर जमीन है। यह रिकॉर्ड छह साल पहले हुई पैमाइश का है। अब बिहार सरकार से नियुक्त प्रशासक बद्री प्रसाद गुप्ता ने फिर से पैमाइश शुरू कराई है। सबसे पहले राजस्व विभाग की टीम ने जर्जर हो चुके खपरैल बंगला को देखा और नापजोख कराई। इसके बाद हनुमान मंदिर से सटे 93 डिसमिल जमीन में बनी एक छोटी सी बस्ती की पैमाइश हुई तो यहां 16 छोटे-छोटे आवास और दुकान बने मिले। इधर, दो दिनों से स्थानीय राजस्व विभाग की टीम के व्यस्तता के चलते पैमाइश बंद है। उधर, बिहार राजस्व बोर्ड से पांच अमीन, दो कार्यालय सहायक, एक प्रोग्रामर और एक मल्टी टास्किंग कर्मचारी को भेजा गया है, जिन्हें यहां जॉइन करा दिया गया है। अब यह टीम स्थानीय लेखपाल को साथ लेकर पैमाइश करेगी।
विज्ञापन

-
कोट
बेतियाहाता मोहल्ले में बेतिया एस्टेट की सारी जमीन की फिर से पैमाइश कराकर रिपोर्ट बिहार सरकार के राजस्व बोर्ड को भेजना है। एक-एक करके सारी जमीनों की नापजोख की जाएगी। बिहार से भी नौ कर्मी आए हैं, जिन्हें जॉइन कराया है। सप्ताह भर में दफ्तर भी खोल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बद्री प्रसाद गुप्ता, सहायक बंदोबस्त अधिकारी एवं प्रशासक-बिहार सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed