फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mayor and Municipal Commissioner met CM Yogi after receiving the award, shared their happiness

Gorakhpur News: पुरस्कार लेकर सीएम योगी से मिले मेयर और नगर आयुक्त, खुशियां कीं साझा

Sat, 19 Jul 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mayor and Municipal Commissioner met CM Yogi after receiving the award, shared their happiness
सीएम योगी ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जनता को दी बधाई
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में गोरखपुर नगर निगम ने देश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को मेयर डॉ. मंगलेश, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल पुरस्कार लेकर सीएम योगी से मिले। मुख्यमंत्री योगी ने सफलता को पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए गोरखपुरवासियों, नगर निगम की टीम और सफाई मित्रों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता, जनसहयोग और तकनीकी नवाचार के समन्वय से यह असाधारण परिणाम मिला है। सीएम ने आह्वान किया कि इस गति को बनाए रखकर गोरखपुर स्वच्छता और सतत विकास में देश का आदर्श बने।
विज्ञापन

मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात कर स्वच्छ सर्वेक्षण की उपलब्धियां साझा कीं। गोरखपुर को 3-10 लाख आबादी वाले शहरों में देश में चौथा और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला। साथ ही 5-स्टार गारबेज फ्री सिटी, वॉटर प्लस सिटी और सफाई मित्र सुरक्षित शहर श्रेणी में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। दोनों ने यह उपलब्धि सीएम के मार्गदर्शन, जनता और निगम टीम के साझा प्रयासों को समर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन



2026 तक ‘जीरो वेस्ट सिटी’ बनाने का संकल्प
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर को भारत का पहला ‘जीरो वेस्ट सिटी’ बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने “आपका शहर, आपकी जिम्मेदारी” का नारा देते हुए नागरिकों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।


प्रमुख सचिव से मुलाकात, मिली शुभकामनाएं
मेयर और नगर आयुक्त ने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात से भी लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने गोरखपुर की सफलता के लिए उनके मार्गदर्शन का आभार जताया। प्रमुख सचिव ने इस सिलसिले को निरंतर आगे बढ़ाने और शुभकामनाएं दीं।



उपलब्धि के पोस्टर से पटा निगम
नगर निगम को देश में चौथा स्थान मिलने पर शहर में खुशी का माहौल है। उधर, नगर निगम ने उपलब्धि जनता तक पहुंचाने के लिए पूरे शहर में होर्डिंग लगा दिए हैं। इसमें निगम को राष्ट्रीय स्तर में मिले पुरस्कार के बारे में विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed