{"_id":"688679ed8b8b38a1d50f763d","slug":"gorakhpur-news-mars-will-cause-loss-and-venus-will-cause-benefit-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1017826-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंगल से हानि व शुक्र के राशि परिवर्तन से होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंगल से हानि व शुक्र के राशि परिवर्तन से होगा लाभ
विज्ञापन
शुक्र 26 को मिथुन राशि में किए हैं प्रवेश, मंगल का आज होगा राशि परिवर्तन
गोरखपुर। जुलाई महीने में पांच ग्रहों का परिवर्तन बताया जा रहा है। इसमें शुक्र 26 जुलाई को ही राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश किए हैं जो ज्यादातर लाभ देंगे। वहीं मंगल सिंह से कन्या राशि में प्रवेश किए हैं जो ज्यादा तर हानि देंगे। दोनों राशियों के मिश्रित फल के अनुसार हर राशि को कुछ हानि व लाभ दोनों हो सकता है।
गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि शुक्र का राशि परिवर्तन लाभ व मंगल का राशि परिवर्तन ज्यादा तर हानि देगा। वहीं ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मंगल का शत्रु क्षेत्री परिवर्तन जनमानस के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। शुक्र व मंगल दोनों के फल को मिलाने पर औसत लाभ-हानि की स्थिति बनेगी। कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।
--
मेष- शारीरिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शत्रु पराजित होंगे।
मिथुन- गृह कलश की स्थिति बन सकती है, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। समझदारी दिखाने पर कुछ अच्छा जरूर होगा।
वृषभ- संतान की चिंता व अन्य मानसिक चिंता सताएगी। रक्तचाप बढ़ सकता है। धन लाभ होगा।
कर्क- पराक्रम बढ़ेगा, स्वास्थ्य लाभ भी होगा लेकिन सतर्क रहना होगा।
सिंह- धन का आगमन होगा। अधिकारियों से सामंजस्य बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या- शारीरिक नुकसान हो सकता है। अपनी सूझबूझ से जीवन को खुशहाल किया जा सकता है।
तुला- खर्च की अधिकता होगी। कर्ज बढ़ेगा। सतर्क होकर कोई भी कार्य करें।
वृश्चिक- धन लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु- व्यावसायिक हानि होगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर- यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। धन का आगमन होगा। सतर्कता से कोई कार्य करें।
कुंभ- चोट व खरोंच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में लाभ होगा।
मीन- धन का आगमन होगा। जीवन साथी से रिश्ते मध्यम होंगे। बैलेंस करना होगा।