{"_id":"68361459f583a56f9b0b7876","slug":"gorakhpur-news-many-trains-including-gorakhdham-are-late-due-to-block-in-basti-babhanan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-950976-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बस्ती-बभनान में ब्लाॅक के कारण गोरखधाम समेत कई ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बस्ती-बभनान में ब्लाॅक के कारण गोरखधाम समेत कई ट्रेनें लेट
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी बस्ती में 50 मिनट खड़ी रही
गोरखधाम 21 मिनट बभनान में फंसी रही, 11 से अधिक ट्रेनें चल रही हैं देरी से
गोरखपुर। बस्ती-बभनान के पास काम के चलते मंगलवार को भी ब्लॉक लिया गया। इसके कारण ट्रेनों को बस्ती, बभनान, मनकापुर में रोक-रोककर चलाया गया। इस असर यह रहा कि गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी बस्ती में 50 और बभनान में 30 मिनट खड़ी रही। वहीं गोरखधाम बभनान और मनकापुर स्टेशन पर 21 मिनट खड़ी रही। ब्लॉक के चलते 11 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चल रही हैं।
गोरखपुर-एशबाग इंटरसिटी मंगलवार को देरी से पहुंची। इस कारण इस ट्रेन को 7:17 मिनट देरी से लखनऊ रवाना किया गया। इधर, 02570 दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस दिल्ली से आठ घंटे देरी से गोरखपुर के लिए चली। जो 12.30 घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल गरीब रथ दो घंटे देरी से सहरसा से चली। गोरखपुर 4.18 घंटे देरी से पहुंची। इसी प्रकार गोरखधाम को भटिंडा से डायवर्ट कर मानकनगर होते हुए चलाया गया। न्यू दिल्ली क्लोन साढ़े चार घंटे देरी से चली।
बाघ एक्सप्रेस को देवरिया, भटनी आदि स्टेशन में 15-15 मिनट रोककर चलाया गया। अयोध्या धाम-भटनी मेमू को लाखपत नगर में दो घंटे रोका गया। इसी तरह कई और ट्रेनें भी लेट हुईं।
विज्ञापन
यात्री रहे परेशान
स्टेशनों पर ट्रेनों के रोके जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्टेशन पर लोगों को खाने के लिए अच्छा खाना नहीं मिला। बच्चों के लिए दूध समेत अन्य पेय पदार्थ नहीं मिल पाए। जनरल डिब्बे में बैठे लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।