फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mannu Shah will be brought to Gorakhpur from Bihar on warrant B

Gorakhpur News: वारंट बी पर बिहार से गोरखपुर लाया जाएगा मन्नू शाह

Mon, 22 Sep 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mannu Shah will be brought to Gorakhpur from Bihar on warrant B
पिपराइच के महुआचाफी गांव में दीपक हत्याकांड में है मुख्य आरोपी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीपक गुप्ता हत्याकांड में मुख्य आरोपी और पशु तस्कर मन्नू शाह को अब वारंट बी पर बिहार के गोपालगंज से गोरखपुर लाया जाएगा। एसटीएफ ने गोपालगंज कोर्ट में अर्जी देने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को लगातार दबिश के बीच मन्नू शाह ने पुराने केस में गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

सूत्रों ने बताया कि जिस बोलेरो से तस्करों ने महुआचाफी गांव में प्रवेश कर दीपक को अगवा किया, वह मन्नू शाह की ही बताई जा रही है। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने केस डायरी और साक्ष्य पिपराइच पुलिस से अपने कब्जे में लिया और शनिवार देर रात तक बिहार, पश्चिमी यूपी और नेपाल सीमा तक दबिश दी। अब तक इस वारदात में आठ तस्करों की संलिप्तता सामने आ चुकी है। इसमें गोपालगंज का अजहर हुसैन और कुशीनगर का रहीम शामिल हैं। गीडा क्षेत्र के तीन तस्कर राजू, छोटू और रामलाल को पिपराइच पुलिस ने पकड़ लिया था। मन्नू शाह के सरेंडर के बाद भी रामपुर का जुबैर और पिपराइच का मन्नू निषाद भागे फिर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed