फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Maharashtra Police arrested MNREGA accountant and took him away.

Gorakhpur News: मनरेगा अकाउंटेंट को गिरफ्तार कर साथ ले गई महाराष्ट्र पुलिस

Thu, 25 Sep 2025 03:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Maharashtra Police arrested MNREGA accountant and took him away.
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी मनरेगा अकाउंटेंट राघवेंद्र दत्त पांडेय को महाराष्ट्र पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसके पास से तीन तमंचा और एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी धीरेंद्र उपाध्याय, जो महाराष्ट्र के बोरीबाली में रहता है। उसे वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि गोरखपुर के सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी राघवेंद्र दत्त पांडेय से उसने असलहे खरीदे हैं। इसी आधार पर महाराष्ट्र पुलिस गोरखपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में राघवेंद्र के घर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी कार के अगले हिस्से से तीन तमंचा और एक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने राघवेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र लेकर रवाना हो गई। आरोपी के पिता राघवेंद्र एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed