फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Mahanagar won the title by defeating Campierganj

Gorakhpur News: कैंपियरगंज को पराजित कर महानगर ने जीता खिताब

Fri, 29 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 29 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Mahanagar won the title by defeating Campierganj
एमपी इंटर कॉलेज में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


गोरखपुर। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परसिर में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-14 व 17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में महानगर और कैंपियरगंज तहसील की टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में महानगर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 5-0 से कैंपियरगंज को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

अंडर-17 वर्ग में भी महानगर और कैंपियरगंज की टीमों के बीच सीधे फाइनल मुकाबला खेला गया। खेल का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमें लगातार आक्रामक प्रयास करती रहीं। दूसरे हाफ और अतिरिक्त समय में भी कोई गोल न हो सका, जिसके बाद निर्णायकों ने दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व क्रीड़ाध्यक्ष कृष्णकांत यादव और शारीरिक शिक्षक अध्यापक महापरिषद के अध्यक्ष जयहिंद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में मंडलीय क्रीड़ा सचिव अरुणेंद्र राय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष कुमार सिंह, रामहरि यादव, हरिकेश यादव और रविंद्र यादव ने विजेता व उपविजेता टीमों को प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आलोक कुमार श्रीवास्तव, अमीरुद्दीन अंसारी, अरविंद कुमार सिंह, विवेकानंद मिश्र, अच्छे लाल, शक्ति प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष अभय प्रताप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed