{"_id":"6848894fe3bf1119c80a422e","slug":"gorakhpur-news-mafia-sudhir-singhs-bail-plea-will-now-be-heard-on-16th-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-967009-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माफिया सुधीर सिंह की जमानत याचिका पर अब 16 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माफिया सुधीर सिंह की जमानत याचिका पर अब 16 को होगी सुनवाई
विज्ञापन
सुधीर सिंह की फेसबुक आईडी से पोस्ट और रील शेयर किए जा रहे
गोरखपुर। खजनी क्षेत्र में व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी माफिया सुधीर सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 16 जून को सुनवाई होगी। सुधीर के अलावा एक और आरोपी हिमांचल सिंह ने भी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की है।
मामला 27 मई की रात का है। माफिया सुधीर सिंह ने बेलीपार के भौवापार निवासी अंकुर शाही पर एक दावत के दौरान जानलेवा हमला कर दिया था। अगले दिन खजनी थाने में केस दर्ज हुआ। उसके बाद से सुधीर सिंह घर से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, सुधीर सिंह की फेसबुक आईडी से पोस्ट और रील शेयर किए जा रहे हैं जिससे पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है। एक पोस्ट में खुद को पुलिस अभिरक्षा में दिखाते हुए माफिया ने लिखा था, अगर लोग आपको नीचे गिराना चाहते हैं, तो इसका मतलब है कि आप उनसे ऊपर हैं। इसके बाद एक रील भी सामने आई जिसमें डायलाॅग चल रहा है हवाओं के टकराने से पहाड़ों में सुराख नहीं हुआ करते।