फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Lost five lakhs in the greed of earning money by rating goods

Gorakhpur News: सामान की रेटिंग से रुपये कमाने के लालच में गंवा दिए पांच लाख

Sat, 04 Oct 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Lost five lakhs in the greed of earning money by rating goods
- कोर्ट के आदेश पर साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। बांसगांव के कौड़ीराम निवासी निखिलेश कुमार गुप्ता से पांच लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। युवक को सामान की रेटिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने रकम ऐंठ ली। कोर्ट के आदेश पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित निखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट वॉलमार्ट डॉट एक्सप्रेस डॉटकॉम नामक वेबसाइट से जोड़कर कमाई का लालच दिया गया। शुरुआत में उनसे 46 हजार रुपये निवेश करने को कहा गया और अतिरिक्त लाभ देने का वादा किया गया। इसके बाद ठगों ने स्पेशल बूस्टर टास्क के नाम पर लगातार और रकम जमा कराई। निखिलेश ने गूगल पे और नेट बैंकिंग के जरिये अलग-अलग खातों में कुल 5 लाख, आठ हजार, 491 रुपये भेज दिए। वेबसाइट पर दिखाया गया कि उन्हें करीब 6.5 लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन हर बार नया बूस्टर प्लान लागू कर निकासी रोक दी गई। कई प्रयासों के बाद भी रुपये न मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। निखिलेश की शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए साइबर पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। साइबर क्राइम थानाप्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि ऑनलाइन ठगी के मामले की जांच की जा रही है। ट्रांजेक्शन से जुड़े खातों की जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन



साइबर ठगी से बचाव के तरीके
- किसी भी वेबसाइट या एप से जल्द पैसा कमाने का दावा मिलने पर सावधान रहें।
- अनजान लिंक, व्हाट्सएप/टेलीग्राम ग्रुप या ई-मेल पर भरोसा न करें।

- किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले उसकी विश्वसनीयता सरकारी स्रोतों से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed