{"_id":"68190f5e70a9619ad1020a83","slug":"gorakhpur-news-lakhs-stolen-from-a-doctors-closed-house-in-broad-daylight-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-926080-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉक्टर के बंद मकान में दिनदहाड़े लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉक्टर के बंद मकान में दिनदहाड़े लाखों की चोरी
Tue, 06 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 06 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस क्वार्टर के बगल में चोरी के बाद लोगों में दहशत का माहौल
पिपराइच। नगर के दीन दयाल इंटर काॅलेज के करीब डाॅक्टर दंपती के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार को दिनदहाड़े बंद मकान के सीढ़ी के रास्ते छत तोड़कर कर चोर घर के अंदर घुसे और जेवर, कीमती सामान, नगदी और सीसीटीवी का डीवीआर उठा ले गए। पुलिस क्वार्टर बगल में चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सीएचसी भटहट में तैनात डाॅक्टर आनंद कुमार सोमवार सुबह चार बजे परिवार सहित देव दर्शन के लिए गए थे। शाम को करीब पांच बजे घर लौट तो घर की अलमारियां, लॉकर आदि टूटे मिले। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। डाॅक्टर आनंद ने बताया के घर में रखे एक लाख रुपये से ज्यादा नकदी, लाखों का जेवर, कीमती सामान और सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर ले गए हैं। चोर सीढ़ी के ऊपर रखे सीमेंट के शेड को तोड़ कर घर में घुसे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।