{"_id":"66e77e6112a094f4a2082026","slug":"gorakhpur-news-laborer-injured-in-assault-dies-in-brd-medical-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-685825-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मारपीट में घायल मजदूर की बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मारपीट में घायल मजदूर की बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मौत
विज्ञापन
पिपराइच। 11 सितंबर को राउतपार में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में घायल रामअशीष प्रसाद की शनिवार को बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। पिपराइच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रामअशीष की पुत्री गीता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। इसमें कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
गीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामअशीष नौसड़ में पत्नी मेवाती व पुत्री गीता के साथ किराए पर रहते हुए मंडी में पल्लेदारी करते थे। आठ सितंबर को उसके पिता गांव आए थे। 11 सितंबर को गांव से शहर जाने के लिए निकले। नहर के पास पड़ोस के सहदेव, पप्पू, सचिन व चार अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडा और राॅड से उन पर हमला कर दिया। बेहोश होने पर आरोपित फरार हो गए। हमले में उनकी नाक, सिर, आंख और सीने पर गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
इसके आधार पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने बताया कि पिपराइच पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।