{"_id":"66c5333c81a90b71e70081a7","slug":"gorakhpur-news-laborer-dies-due-to-electric-shock-while-casting-roof-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-658573-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छत की ढलाई करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छत की ढलाई करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
बेलीपार। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मकान की छत की ढलाई करते समय करंट की चपेट में आकर 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित बिस्टौली खुर्द गांव निवासी उमेश यादव के मकान के द्वितीय तल की छत की ढलाई चल रही थी। इसी बीच छत पर काम कर रहा बांसगांव थाना क्षेत्र के पाली निवासी बनवारी ऊपर से जा रहे 11 हजार वोल्ट के खुले तार के संपर्क में आ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बांस आदि से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन बुरी तरह झुलसने के बाद वह खुद ही नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद वहां काम कर रहे सभी मजदूर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।