फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News : Krishna Kanhaiya was born... Congratulations, Congratulations

Gorakhpur News: जन्मे कृष्ण कन्हाई...बधाई हाे बधाई

Sun, 17 Aug 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News : Krishna Kanhaiya was born... Congratulations, Congratulations
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म के दौरान जलकल परिसर में लगी भीड़।
शहर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सजी झांकी, रात 12 बजे हुआ भगवान का जन्मोत्सव
विज्ञापन

गीता वाटिका, इस्कॉन मंदिर, जलकल, पुलिस लाइन व पीएससी आदि जगहों पर हुए कार्यक्रम व भजन-कीर्तन

गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को श्रद्धालुओं की ओर से श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। शहर के गीता वाटिका, इस्कॉन मंदिर, जलकल, पुलिस लाइन और पीएसी आदि जगहों पर झांकी सजाई गई।
भगवान के भजन-कीर्तन के बीच मध्य रात्रि का इंतजार हुआ। जैसे ही रात के 12 बजे, बधाई और मंगल गीतों से शहर गूंज उठा। बधाई गीतों जन्मे कृष्ण कन्हाई,बधाई हो बधाई.. व नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज से पूरा माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। देर रात तक श्रद्धालु दर्शन करते रहे।
विज्ञापन


जन्माष्टमी को लेकर जगह-जगह मेले जैसा माहौल रहा। सुबह से ही जगह-जगह झांकियाें को सजाने का काम चलता रहा। शाम होते ही रंग-बिरंगी झालरों से तमाम जगहों पर सजी झांकियां चमक उठीं। उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने घरों में भी बाल गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। मंदिरों में लोग बाल गोपाल को साथ ले गए और जन्मोत्सव मनाया। पूरे दिन के उपवास के बाद श्रद्धालुओं ने देर रात जन्म के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलघर जलकल भवन में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भव्य झांकी सजाई गई थी। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की ओर से इसका शुभारंभ किया गया। वहीं आरपीएफ ट्रेेंनिग सेंटर, रिजर्व पुलिस लाइन, 26वीं वाहिनी पीएसी और जिला जेल में कार्यक्रम हुए।
--
गीता वाटिका में मना कृष्ण जन्मोत्सव
गीता वाटिका स्थित श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने झांकी के दर्शन किए। भजनों का आनंद भी लिया। रात तक मंदिर के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। रात्रि दस बजे से संकीर्तन एवं पद गायन शुरू हुआ। मध्यरात्रि ठीक 11:55 बजे प्राकट्य की आरती हुई। उसके बाद षोडशोपचार पूजन किया गया। साथ ही साथ बधाई के पदों का गायन व संकीर्तन भी चलता रहा। षोडशोपचार पूजन के बाद ठाकुरजी एवं सभी विग्रहों को विशेष भोग अर्पित किया गया। इसके बाद आरती एवं प्रसाद-वितरण किया गया।
--
इस्कॉन की ओर से मना कृष्ण जन्मोत्सव
इस्कॉन गोरखपुर की तरफ से आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव ने नगरवासियों को भक्ति, संगीत और संस्कृति के एक अद्भुत संगम का अनुभव कराया। पादरी बाजार स्थित निजी रिजॉर्ट में कार्यक्रम किया गया। मृदंग, करताल और झांझ की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालु कीर्तन में पूरी तरह लीन दिखे। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष आदिश्याम दास ने श्रीमद्भागवत के आधार पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का ऐसा वर्णन किया मानो वे लीलाएं यहीं घट रही हों। गोकुल की गलियों से लेकर वृंदावन के रास-लीला तक और कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र से लेकर गीता उपदेश तक, हर कथा ने श्रोताओं के हृदय को छू लिया। राधा माधव के श्रीविग्रहों का अद्भुत अभिषेक हुआ। भारत के कोने कोने से और नेपाल से आए भक्त ने अपनी कला के माध्यम से कृष्ण भक्ति मेें लीन दिखे।

--
गोपाल मंदिर मे भजनों पर झूमे श्रोता
गोपाल मंदिर में गोपाल मंदिर समिति की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन गायक मनोज दुबे की ओर से भजन-कीर्तन किया गया, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। रात में जन्माेत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को पालने में झुलाया। मंदिर के अध्यक्ष दीपक कक्कड़ नेआभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर योगेंद्र, जगदीश, सुरेंद्र, महेश, मनमोहन, रेखा व पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed