{"_id":"682a2cc7482a40948c0d4ce4","slug":"gorakhpur-news-kolkata-lalkuan-special-arrived-14-and-a-half-hours-late-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-940970-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोलकाता-लालकुआं स्पेशल साढ़े चौदह घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोलकाता-लालकुआं स्पेशल साढ़े चौदह घंटे देर से आई
विज्ञापन
हैदराबाद स्पेशल ट्रेन साढ़े सात घंटे देर से हुई जंक्शन से हुई रवाना, यात्रियों ने झेली परेशानी
गोरखपुर। कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन रविवार को साढ़े चौदह घंटे देर से जंक्शन पर पहुंची। वहीं गोरखपुर से चलने वाली हैदराबाद स्पेशल ट्रेन साढ़े सात घंटे से देरी से रवाना हुई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं। स्पेशल ट्रेन की स्थिति खराब थी। कोलकाता-लालकुंआ स्पेशल ट्रेन रात 2.35 सुबह के बजाय रविवार शाम 5.13 बजे गोरखपुर पहुंची। इससे यह अपने निर्धारित 14 घंटे 38 मिनट देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लालकुआं जाने वाले उत्पल मंडल ने बताया कि वह गोरखपुर अपने रिश्तेदार के वहां आए थे। शनिवार रात में ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। ताकि रविवार को 2.35 बजे ट्रेन आए तो उसमें आसानी से चढ़ सकूं। यहां ट्रेन का इंतजार करते-करते शाम हो गई।
इधर, हैदराबाद स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह 8:30 बजे के बजाय सात घंटे 50 मिनट की देरी से रवाना हुई। यह ट्रेन रैक के देर से आने के कारण विलंब से रवाना हुई। इस कारण स्टेशन पहुंचे यात्री परेशान हुए। यात्री मो. गुफरान ने बताया कि उन्हें भोपाल जाना है। सुबह से दोस्त के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वाराणसी इंटर सिटी एक घंटा, मौर्यध्वज 30 मिनट, दरभंगा क्लोन चार, आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, बिहार संपर्क क्रांति एक घंटा 14 मिनट देरी से गोरखपुर जं. पहुंची। इसी तरह कई अन्य ट्रेनें भी स्टेशन देर से पहुंचीं। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार बैठे रहे। कई लोग पूछताछ केंद्र का बार-बार चक्कर लगाते रहे।