{"_id":"671d6ea05f1d82a9890a8d14","slug":"gorakhpur-news-kingpin-selling-fake-high-security-number-plates-across-the-country-arrested-from-jaipur-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-728535-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देशभर में बेचता था फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, इस राज्य में छिपा था सरगना- गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देशभर में बेचता था फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, इस राज्य में छिपा था सरगना- गिरफ्तार
Sun, 27 Oct 2024 11:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:06 AM IST
सार
लखनऊ की रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का ठेका मिला है। कंपनी के पास कई दिनों से गोरखपुर से फर्जी नंबर प्लेट की शिकायत आ रही थी। कंपनी के रीजनल हेड मो. सारिक ने कोतवाली थाने में 31 जुलाई को केस दर्ज कराया था। इसी के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी संजय गर्ग
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विस्तार
कोतवाली थाने की पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाकर देश भर में बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड शांतिनगर में रहने वाले संजय गर्ग को गिरफ्तार किया।
आरोपी को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को पुलिस गोरखपुर पहुंची। उसके मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह हरियाणा, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, नागालैंड और पंजाब समेत अन्य राज्यों में फर्जी नंबर प्लेट बनाकर भेजता है।
दरअसल, लखनऊ की रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का ठेका मिला है। कंपनी के पास कई दिनों से गोरखपुर से फर्जी नंबर प्लेट की शिकायत आ रही थी। कंपनी के रीजनल हेड मो. सारिक ने कोतवाली थाने में 31 जुलाई को केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने अलीनगर की एक दुकान पर छापा मारकर रसूलपुर निवासी एहसान अली को गिरफ्तार किया। एहसान ने ही पुलिस को बताया था कि जयपुर के व्यक्ति के पास गाड़ी का नंबर वाट्सएप करने पर वह कोरियर के माध्यम से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तैयार कर भेजता था। इसके बाद से ही पुलिस संजय की तलाश कर रही थी।

अंबाला सिटी में कार की खरीद करने आए ग्राहक जानकारी लेते हुए।