फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kidnapping of innocent child while going to see Ramlila, accused arrested

Gorakhpur News: रामलीला देखने गई मासूम का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 Oct 2024 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kidnapping of innocent child while going to see Ramlila, accused arrested
गुलरिहा। जैनपुर में मंगलवार शाम बच्चों के साथ रामलीला देखने गई पांच वर्षीय मासूम का युवक ने अपहरण कर लिया। युवक का पीछा करते गांव का एक 10 वर्षीय बालक नहर के पास पहुंचा तो आरोपी युवक ने धमकाकर भगा दिया। बालक की सूचना पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जैनपुर तिराहे पर रामलीला कार्यक्रम चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची मंगलवार शाम गांव के छोटे बच्चों के साथ रामलीला देखने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक टॉफी का लालच देकर मासूम को बहला फुसलाकर गांव के बाहर एक किलोमीटर दूर नहर पर लेकर चला गया। इसी समय एक 10 वर्षीय बच्चा दोनों के पीछे नहर तक पहुंच गया तो आरोपी ने उसे गालियां व धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद लड़का भागकर चौराहे पहुंचा और ग्रामीणों को सूचना दी तो लोगों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़कर बच्ची को बरामद किया। युवक की पहचान गुलरिहा क्षेत्र के सरैया बाजार निवासी रामदुलारे के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुछ दिन पूर्व एक मामले जेल जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed