फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Khorabar police arrested three animal smugglers

Gorakhpur News: खोराबार पुलिस ने तीन पशु तस्करों को दबोचा- 6 माह पहले आए गाड़ी छोड़कर भागे थे

Wed, 28 May 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 01:17 AM IST
सार

खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो पिकअप से आए पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। दोनों पिकअप में नौ गोवंश मिले थे। तीनों पशु तस्करों पर खोराबार थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस इनकी तलाश में थी। पांच माह बाद मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को मंगलवार सुबह क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, Khorabar police arrested three animal smugglers
गिरफ्तार पशु तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खोराबार इलाके में मंगलवार को तीन पशु तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों की पहचान बेलीपार क्षेत्र के क्योन्हारा टोला निवासी इब्राहिम के बेटे सूरज उर्फ राज, आंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहल्लामनहरान निवासी मोहम्मद जुनैद और बेलीपार क्षेत्र क्योन्हारा टोला के मुकेश के रूप में हुई। तीनों से पूछताछ कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो पिकअप से आए पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। दोनों पिकअप में नौ गोवंश मिले थे। तीनों पशु तस्करों पर खोराबार थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस इनकी तलाश में थी। पांच माह बाद मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को मंगलवार सुबह क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूरज पर पशु तस्करी से संबंधित सात केस खोराबार, गुलरिहा, चिलुआताल, बेलीपार और चौरीचौरा थाने में पहले से दर्ज हैं। इसी तरह मुकेश पर खोराबार, गीडा और बेलीपार थाने में पशु क्रूरता और आबकारी एक्ट में चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद जुनैद पर आंबेडकर नगर के टांडा कोतवाली और खोराबार थाने में पशु क्रूरता का केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी काफी समय से पशु तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। इनसे पूछताछ में कई अहम जानकारियां पुलिस ने जुटाई हैं। इसके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed