फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Kho-Kho: Ranikhet winner in men's championship and Guwahati winner in women's championship

खो-खो : पुरुष में रानीखेत तो महिला चैंपियनशिप में गुवाहटी विजेता

Thu, 14 Nov 2024 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Kho-Kho: Ranikhet winner in men's championship and Guwahati winner in women's championship
गोरखपुर। एसएसबी परिसर में तीन दिवसीय इंटर फ्रंटियर खो-खो चैंपियनशिप-2024 का बुधवार को समापन हो गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में रानीखेत ने तेजपुर को हराया। वहीं, महिला वर्ग में गुवाहटी की टीम ने लखनऊ को शिकस्त दी।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में 13 टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। फाइनल मैच में जोरदार प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें दो फ्रंटियर्स ने एक-दूसरे के खिलाफ संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। पुरुष वर्ग में रानीखेत की टीम ने स्वर्ण, तेजपुर ने रजत और गुवाहाटी की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। मंजूनाथ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। महिला चैंपियनशिप में गुवाहाटी की टीम ने स्वर्ण, लखनऊ ने और रानीखेत की टीम ने कांस्य पदक हासिल की। खुशबू कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कमिश्नर अनिल ढींगरा ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने खेलों के महत्व पर बल दिया, जो आपसी सौहार्द और सहनशीलता को बढ़ावा देता है। डीआईजी आरटीसी एसएसबी ए हेमोचंद्र ने कहा कि खो-खो खिलाड़ियों में शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और अनुशासन को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए एक रोमांचक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और खेल की भावनाओं को और अधिक बढ़ावा दिया। समारोह का समापन सभी प्रतिभागी टीमों के अनुशासित मार्च आउट के साथ हुआ। इस अवसर पर गोरखपुर सेक्टर मुख्यालय, कंपोजिट अस्पताल गोरखपुर और आरटीसी गोरखपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed