फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Khichdi Fair: People will be able to enjoy from the first day of the new year

खिचड़ी मेला : नए साल के पहले दिन से लोग ले सकेंगे आनंद

Fri, 27 Dec 2024 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Khichdi Fair: People will be able to enjoy from the first day of the new year
गोरखपुर। मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में लगभग 60 प्रतिशत दुकानें व मनोरंजन के साधन लग चुके हैं। नए साल के पहले दिन से ही लोग खिचड़ी मेले का जमकर आनंद उठा सकेंगे। टाॅवर झूला व रेंजर लोगों को आनंद की अनुभूति कराने के लिए तैयार है। मेले में लगभग एक हजार छोटे बड़े दुकानदार दुकानें लगा रहे हैं।
विज्ञापन


मेले में बड़े झूले भी लगभग लगकर तैयार हो चुके हैं। बड़ी नाव, ड्रैगन झूला, ज्वाइंट व्हील, मौत का कुंआ, ब्रेक डांस के साथ-साथ निशानेबाजी की दुकानें भी लग रही हैं। साथ ही फोटोग्राफी की दुकान भी विभिन्न प्रकार के बैकग्राउंड का रूप देते हुए तैयार हो गई है। कानपुर व बुलंदशहर के कारीगर भी खिचड़ी मेले में खजला बनाने के लिए दुकानें लगभग लगा चुके हैं।
विज्ञापन

दुकानदार नसीम ने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन लगभग पांच से दस हजार के खजले की बिक्री होती है। मेले में लगभग 50 दुकानें लगाई जाती हैं। सरकारी स्टॉल एक जनवरी के बाद लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला प्रबंधक शिव शंकर उपाध्याय ने बताया कि मेले मेंं लगी दुकानों व मनोरंजन के साधनों की जांच पीडब्ल्यूडी, बिजली व अग्निशमन विभाग की ओर से किया जाएगा। इसमें विभाग के अधिकारी आकर जांच करेंगे व प्रशिक्षण देने के साथ ही संसाधनों को मानक के अनुरूप कराकर उन्हें एनओसी देंगे। उनका कहना था कि मेले की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed