फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Khatauni: Real time records of 17 villages not updated, now manual records also stopped

खतौनी : 17 गांवों की रियल टाइम हुई नहीं, अब मैनुअल भी बंद

Fri, 04 Jul 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Khatauni: Real time records of 17 villages not updated, now manual records also stopped
सर्वे कराकर तैयार कराया गया है नया डेटा, भू-लेख की वेबसाइट पर नहीं हुई अपलोड
विज्ञापन

गोरखपुर। सदर तहसील के 17 गांव ऐसे हैं, जहां जमीन की खतौनी नहीं मिल पा रही है। इन गांवों में सर्वे कराकर नया डेटा तैयार किया गया था। यह डेटा अब तक राजस्व परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी है। इसके चलते इन गांवों की खतौनी रियल टाइम नहीं हो पाई और मैनुअल खतौनी पहले से ही बंद है। ऐसे में इन गांवों के लोग परेशान हैं।

राजस्व विभाग के जानकारों के मुताबिक, इनमें ज्यादातर गांव नदी के पास वाले हैं और विवाद की स्थिति भी अधिक है। राजस्व विभाग ने इन गांवों का सर्वे कराया और नया डेटा तैयार किया। अब इन गांवों का फसली वर्ष बदलना है। सारा डेटा राजस्व परिषद को भेजा जा चुका है, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ है। पहले इन गांवों के लोगों को मैनुअल खतौनी दी जाती थी। इससे काम चल जाता था।
विज्ञापन

जब से रियल टाइम खतौनी की प्रक्रिया चल रही है, मैनुअल खतौनी पर रोक है। ऐसे में यहां के लोग काफी परेशान हैं। डोमनी गांव में राजेश और सुरेश दो भाइयों ने करीब 12 डिसमिल जमीन खरीदी। अब वे परेशान हैं कि उन्हें खतौनी नहीं मिल पा रही है। पूछने पर लेखपाल कहते हैं कि सर्वे के बाद सारा डेटा भेजा जा चुका है, जल्द ऑनलाइन हो जाएगा। उसके बाद खतौनी मिलने लगेगी, लेकिन कब तक होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
रियल टाइम खतौनी का काम अंतिम चरण में है। जिन गांवों की खतौनी नहीं मिल पा रही है, जांच कराकर वहां गड़बड़ी को ठीक कराया जाएगा।
-कृष्णा करुणेश, डीएम

इन गांवों की नहीं मिल रही खतौनी
पोतहरा, भौरामल, कुई, जिंदापुर, अहिरौली, सुग्माटारी एहतमाली, डोमनी, पिपरी एहतमाली, मटियारी, आभूराम, चेरिया, चेतउवा उर्फ चनऊ, मीरपुर तप्पा गौरा, लालपुर टीकर एहतमाली, पिपरी मुश्तकिल, जंगल महताब राय, एकमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed