फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Kalyan Mandapam, Garbage Station and Museum ready...CM will inaugurate

Gorakhpur News: कल्याण मंडपम, गार्बेज स्टेशन और म्यूजियम तैयार...CM योगी करेंगे लोकार्पण

Wed, 06 Nov 2024 11:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 11:58 AM IST
सार

खोराबार में बन रहे शहर के पहले कल्याण मंडपम का निर्माण लगभग पूरा हो गया है।  विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपये की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है। संचालन के लिए फर्म का चयन जल्द ही किया जाएगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Kalyan Mandapam, Garbage Station and Museum ready...CM will inaugurate
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

शहर के पहले कल्याण मंडपम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके साथ ही चरगांवा में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, गुलरिहा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसीएस), नौसड़ में एनिमल इंसीनरेटर और नगर निगम के पुराने भवन में संग्रहालय का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


इन सभी परियोजनाओं का लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री योगी कर सकते हैं। चरगांवा में बने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद सभी वार्डों का कूड़ा घरों से एकत्रित कर पड़ाव-घर में न ले जाकर सीधे गार्बेज स्टेशन पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में लालडिग्गी पार्क क्षेत्र स्थित बसंतपुर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन संचालित हो रहा है। यहां शहर के करीब 30 वार्डों का कूड़ा पहुंचता है।

कल्याण मंडपम के लिए फर्म का चयन जल्द : खोराबार में बन रहे शहर के पहले कल्याण मंडपम का निर्माण लगभग पूरा हो गया है।  विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपये की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडपम में एक मल्टीपरपज हॉल, आठ कमरे, गेस्ट रूम, पार्किंग, कॉंफ्रेंस हॉल बनाया गया है। मल्टीपरपज हॉल में 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। संचालन के लिए जल्द ही फर्म का चयन किया जाएगा।


कुत्तों के आतंक से मिलेगा छुटकारा : गुलरिहा में नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसीएस) एवं डॉग केयर का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस कर रही है। 1700 वर्ग मीटर में 1.85 करोड़ की लागत वाले सेंटर के संचालन के लिए निजी एजेंसी का चयन कर लिया गया है। काम भी अंतिम चरण में है। प्रतिदिन 41 श्वान की नसबंदी की क्षमता के साथ 30 डॉग्स के देखभाल की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed