फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Jannayak and Chhapra-Mathura Express will change their route

Gorakhpur News: मार्ग बदलकर चलेंगी जननायक व छपरा-मथुरा एक्सप्रेस

Sun, 08 Jun 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Jannayak and Chhapra-Mathura Express will change their route
आवश्यक कार्यों के लिए रेलवे प्रशासन ने किया कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्यों के लिए जननायक एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस और सबारमती एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ियां गोरखपुर की जगह दूसरे मार्ग से चलाई जाएंगी।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृतसर से एक से चार जुलाई तक चलने वाली 15212 जननायक एक्सप्रेस अमृतसर से संशोधित तिथि 30 जून से चार जुलाई तक निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल-गोंडा-गोरखपुर-पनियाहवा-नरकटियागंज-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-आलमनगर-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। छपरा से दो व चार जुलाई को चलने वाली 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-
गोरखपुर-गोंडा-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज

जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। साबरमती से 26 व 28 जून को चलने वाली 19409 साबरमती एक्सप्रेस अब सिर्फ 28 जून
को निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई

जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी। गोरखपुर से एक व चार जुलाई को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 जून व तीन जुलाई को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस संशोधित तिथि 29 जून व तीन जुलाई को निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या
विज्ञापन

कैंट-शाहगंज-मऊ-इन्दारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। तिरूवनन्तपुरम उत्तर से 22, 24, 25, 29 जून, एक व तीन जुलाई को चलने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस तिरूवनन्तपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस अब संशोधित तिथि 22, 24, 25, 29 जून व एक और दो जुलाई, को निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed