{"_id":"689b9e4993652090d200b301","slug":"gorakhpur-news-janmashtami-will-be-celebrated-with-great-pomp-on-16-august-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1035114-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 16 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 16 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी
विज्ञापन
व्रत रहकर श्रद्धालु मनाएंगे कृष्ण जन्मोत्सव, जगह-जगह सजेगी झांकी
गोरखपुर। भद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। जनपद में 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान की झांकी सजाई जाएगी। 16 अगस्त की रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:58 मिनट तक है इसके बाद अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि 16 अगस्त की रात 10:30 मिनट तक है। इसी दिन भगवान की झांकी सजाई जाएगी और रात में जन्मोत्सव होगा। बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत आचार्य राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उदय कालिक अष्टमी तिथि 16 अगस्त शनिवार को ही मिल रही है। इसलिए जन्माष्टमी 16 अगस्त को ही होगी इसमें कोई संदेह नहीं है। श्रद्धालु इसी दिन व्रत रहेंगे।