फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: It rained heavily... 70.2 mm of rain recorded, warning for two more days

Gorakhpur News: खूब बरसे बदरा...70.2 एमएम बारिश दर्ज, अभी दो दिन की चेतावनी

Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: It rained heavily... 70.2 mm of rain recorded, warning for two more days
बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट, 28.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
विज्ञापन

सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
गोरखपुर। चार दिनों से लगातार बारिश के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। बृहस्पतिवार को जिले में 70.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो दिन और भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

बृहस्पतिवार भोर से ही तेज बारिश शुरू हो हुई जो सुबह 8:30 बजे जारी रही। उधर, दोपहर 12 बजे बाद से फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए लोग छिपते नजर आए। उधर, छाता और रेनकोट भी निकाल दिया। कई लोग बारिश से बचने के लिए चार पहिया वाहन लेकर घर से निकले। लगातार बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में 70.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम है। आमतौर यह तापमान फरवरी में रहता है। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेंगी। रविवार से बारिश में कुछ कमी आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed