{"_id":"6905294b63b8a8f40b09245f","slug":"gorakhpur-news-issue-notice-to-inactive-committees-credit-cards-will-also-be-made-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1120054-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निष्क्रिय समितियों को दें नोटिस, क्रेडिट कार्ड भी बनवाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निष्क्रिय समितियों को दें नोटिस, क्रेडिट कार्ड भी बनवाया जाएगा
विज्ञापन
गोरखपुर। मत्स्यपालक समुदाय के सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के लिए के लिए शासन ने मछुआ कल्याण कोष का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं के माध्यम से मत्स्यपालकों को सशक्त किया जा रहा है। मछुआरों को मछुआ दुर्घटना बीमा योजना में जोड़ने और पोर्टल पर उनका पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।
ये बातें उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति वीरू साहनी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समस्त मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के अध्यक्ष/ सचिव और मत्स्य विभाग की ओर से लाभान्वित व्यवसायियों की बैठक में कहीं।
सभापति ने शासन की ओर से मत्स्य जीवी सहकारी समितियों और मत्स्यपालकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की और योजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में सभापति द्वारा जनपद में सक्रिय मत्स्यजीवी सहकारी समितियों की संख्या में वृद्धि करने तथा निष्क्रिय समितियों को नोटिस देने का भी निर्देश दिया गया। समितियों के पंजीकरण प्रक्रिया में शत प्रतिशत नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में सभापति ने मत्स्यपालकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। बैठक में उपनिदेशक मत्स्य, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सचिव मंडी समिति, के साथ बड़ी संख्या में मत्स्यपालक उपस्थित रहे।