{"_id":"684b2eae32832d2433071bcd","slug":"gorakhpur-news-inter-district-tower-battery-thief-gang-exposed-two-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-968522-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंतरजिला टावर बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंतरजिला टावर बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
देवरिया के बघौचघाट का मुन्ना बैटरी चोरी करने के बाद बेचता था कबाड़ी की दुकान पर
कैंपियरगंज। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अंतर जिला टावर बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों मुन्ना गोंड व राजेश जायसवाल को आठ बैटरी के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कैंपियरगंज क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार तिवारी ने पर्दाफाश करते हुए बताया कि देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना गोंड़ मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर रामगढ़ताल इलाके के पैडलेगंज-इंद्रानगर स्थित कबाड़ी की दुकान में बेच देता था। यह दुकान पूर्वी चंपारण, बिहार के बहुआरी गांव निवासी राजेश कुमार जायसवाल की है। बताया कि लगातार टावर से बैटरी चोरी घटना पर पुलिस पर्दाफाश में लगी थी। सुल्तानपुर के कुदई लेदई निवासी टावर टेक्नीशियन विजय मिश्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में थी।
थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह महावनखोर के पास चोरी की आठ बैटरी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में बैटरी चोरी में तीन धंधेबाजों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। कबाड़ी राजेश कुमार जायसवाल के पास पांच व मुन्ना के पास से तीन बैटरी बरामद किया गया। टावर की बैटरी चोरी का केस देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज व गोरखपुर जिले के कई थानों में दर्ज हैं।