{"_id":"68eac37ec3c4a389f0031787","slug":"gorakhpur-news-instead-of-embracing-the-newborn-he-was-thrown-into-a-bag-humanity-was-shamed-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1099222-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्थर दिल मां-बाप: सीने से लगाने के बजाए झोले में फेंक गए नवजात, मानवता हुई शर्मसार- सूबे के इस जिले की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर दिल मां-बाप: सीने से लगाने के बजाए झोले में फेंक गए नवजात, मानवता हुई शर्मसार- सूबे के इस जिले की घटना
Sun, 12 Oct 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:22 AM IST
सार
शनिवार सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला की मदद से नवजात को झोले से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने तत्काल नवजात को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. व्यास कुशवाहा ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
मां-पिता की सांकेतिक फोटो
- फोटो : ai
विस्तार
गोरखपुर के सहजनवां में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना ने मानवता को झकझोर दिया। नगर पंचायत के वार्ड एक में झोले में रखकर नवजात शिशु को झाड़ी में फेंक दिया गया। सुबह करीब सात बजे राहगीरों ने झाड़ी से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जब लोग पास पहुंचे तो झोले में नवजात शिशु मिला, जिसका मुंह कपड़े से बंधा था। तत्काल इसकी सूचना सहजनवां पुलिस को दी गई।
शनिवार सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला की मदद से नवजात को झोले से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने तत्काल नवजात को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. व्यास कुशवाहा ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है।
उपचार के बाद नवजात को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम को सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। नगरवासी इस क्रूर कृत्य की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos
पहले भी मिल चुके हैं नवजात
2 दिसंबर 2024 : बांसगांव थाना क्षेत्र में एक अविवाहित युवती ने बच्ची को जन्म दिया और फिर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। लोकलाज के डर से परिवार ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बच्ची को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने उसे अपने जाल में फंसाया और गर्भवती किया था। पुलिस ने मेडिकल और कानूनी जांच की प्रक्रिया के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया था।
3 जुलाई 2025 : एम्स थाना के रजही वनटांगिया खाले टोला के पास चाय की दुकान पर चारपहिया सवार लोग नवजात को बेंच पर रखकर चले गए। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पास के कालीचरण और मीरा देवी ने मासूम को गोद में उठाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के दबाव में बच्चे का एम्स में पर्ची बनवाकर उसे भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर चाइल्डलाइन की टीम भी एम्स पहुंच गई थी। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।