फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Inspector accused of snatching licensed revolver, mobile and gold chain

Gorakhpur News: आरोप, दरोगा ने लाइसेंसी रिवाल्वर- मोबाइल और चेन छीना; पैरवी के लिए गए तो किया दुर्व्यवहार

Mon, 02 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिकरीगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकरीगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 12:40 AM IST
सार

रविवार को पशु चिकित्साधिकारी खजनी के आदेश पर हरिहरपुर स्थित सरकारी गोशाला से पिकअप पर सांड लादकर गोशाला ले जा रहे थे। इसी बीच दुघरा चौराहे पर सिकरीगंज थाने के एक दरोगा और सिपाही ने वाहन रुकवाकर पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Inspector accused of snatching licensed revolver, mobile and gold chain
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बन्हैता निवासी प्रद्युम्न सिंह ने दरोगा और सिपाही पर मारपीट कर लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल और चेन छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


प्रद्युम्न सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह गांव में ही नंदिनी कृषक योजना के अंतर्गत गोशाला चलाते हैं। रविवार को पशु चिकित्साधिकारी खजनी के आदेश पर हरिहरपुर स्थित सरकारी गोशाला से पिकअप पर सांड लादकर गोशाला ले जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच दुघरा चौराहे पर सिकरीगंज थाने के एक दरोगा और सिपाही ने वाहन रुकवाकर पूछताछ करने लगे। बताया कि सरकारी गोशाला से अपने गोशाला जा रहे हैं। इसी बीच अन्य दरोगा भी आ गए। इसमें से एक दरोगा ने लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल और गले से सोने की चेन खींच ली। आरोप लगाया कि सभी पीटते हुए गाड़ी में बैठाकर सिकरीगंज थाने पर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सिकरीगंज थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में गाड़ी पकड़ी थी। जांच में प्रद्युम्न सिंह को सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया है।


दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी भाजपा नेता दुर्गेश पटवा इसी मामले को लेकर सिकरीगंज थाने पर पैरवी में गए थे। आरोप है कि उनके साथ एक दीवान ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की है। मामले को लेकर उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वह भाजपा के महदेवा मंडल अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed