फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Industrialists opened treasury to build Ram temple, raised nine crores

गोरखपुरः राम मंदिर निर्माण के लिए उद्योगपतियों ने खोला खजाना, नौ करोड़ जुटाए

Thu, 28 Jan 2021 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Jan 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Industrialists opened treasury to build Ram temple, raised nine crores
अभियान के दौरान सीएम योगी और चंपत राय... - फोटो : amar ujala

गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शहर के उद्योगपतियों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही करीब नौ करोड़ रुपये की सहयोग जुटाई है। एक करोड़ रुपये की सहायता राशि गोरखनाथ मंदिर की तरफ से दी गई है। गोरक्षपीठाधीश्वर ने ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना चेक  ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा है।  

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा है। इसी सिलसिले में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने भी हिस्सा लिया। शहर के प्रमुख उद्योगपतियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को राष्ट्रीय गौरव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है। राम मंदिर निर्माण के साथ ही भारतीय संस्कृति की पुर्नस्थापना हो रही है। 
विज्ञापन


इसमें समाज के हर व्यक्ति को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। भविष्य में अयोध्या पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। भाजपा सरकार अयोध्या का चहुंमुखी विकास कर रही है। इसी का नतीजा रहा कि शहर के प्रमुख उद्योगपतियों ने खजाना खोल दिया और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही राम मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से दान किया। कार्यक्रम का संचालन एमपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप राव ने किया। इस मौके पर मेयर सीताराम जायसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह और विधायक विपिन सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुद्ध प्लस समूह ने दिए एक करोड़ 52 लाख   
शुद्ध प्लस समूह व नाइन सेनेटरी के निदेशक अमर तुलस्यान ने एक करोड़ 52 लाख रुपये की सहयोग राशि दी है। आरएसएस गोरक्ष प्रांत के प्रचार विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अमर तुलस्यान ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना चेक ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा है।

आईजीएल ने एक करोड़ 11 लाख दिए 
आईजीएल की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 11 लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की सहायता राशि दी गई है। आईजीएल के बिजनेस हेड एसके शुक्ल ने गोरखनाथ मंदिर जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को चेक सौंपा है। बिजनेस हेड के मुताबिक कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी सहयोग राशि जुटाई है। इसका चेक मुख्यमंत्री को दिया गया है।

गैलेंट समूह ने एक करोड़ एक लाख का ग्यारह हजार का चेक दिया 
 गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की ओर एक करोड़ एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की सहयोग राशि दी गई। गैलेंट समूह के प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक अग्रवाल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना चेक ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों भारतीयों की आस्था जुड़ी है। यह बहुत छोटा सहयोग है। प्रबंध निदेशक ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओें के लिए निशुल्क प्रसाद की व्यवस्था का सुझाव दिया। उनका कहना है कि चंपत राय ने भी इसपर सहमति व्यक्त की है।     

अंकुर उद्योग ने एक करोड़ एक लाख की मदद दी
अंकुर उद्योग के निदेशक अशोक जालान ने एक करोड़ एक लाख रुपये की सहायता राशि दी है। इसमें से एक लाख रुपये का चेक अशोक के नौ वर्षीय पोते वेदांत ने दान किया है। वेदांत ने ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना चेक ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपा है। 

ओम प्रकाश ने 32 लाख तो शंभू शाह ने 31 लाख दिए
जालान कान कास्ट के प्रबंध निदेशक ओम प्रकाश जालान ने राम मंदिर निर्माण के लिए 32 लाख रुपये की सहायता राशि दी है। कंपनी के निदेशक तनुज जालान के साथ आए प्रबंध निदेशक ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना चेक सौंपा है। समाजसेवी व सूरत साड़ी के शंभू शाह ने 31 लाख रुपये का चेक दिया है। आरपीएम एकेडमी समूह के प्रबंध निदेशक अजय शाही व निदेशक आराधना शाही की ओर से दूसरी बार एक लाख एक हजार रुपये की सहयोग राशि दी गई है। इससे पहले भी एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये की सहयोग राशि दी गई थी। मेयर सीताराम जायसवाल ने भी दूसरी बार सहयोग राशि दी है। पहले एक लाख ग्यारह हजार का चेक दिया था। इस बार एक लाख 25 हजार रुपये की मदद की है।  

 
मार्ग दर्शक मंडल में हैं गोरक्षपीठाधीश्वर 
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के लिए आरएसएस गोरक्ष प्रांत से मार्गदर्शक मंडल की जो सूची बनाई गई है, उसमें गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी नाम है। गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ भी इस मंडल के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed