फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Industrial areas of Bargadwa, Khalilabad and Mau will be given to UPSIDA

Gorakhpur News: बरगदवा, खलीलाबाद और मऊ के औद्योगिक क्षेत्र दिए जाएंगे यूपीसीडा को

Fri, 18 Oct 2024 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Industrial areas of Bargadwa, Khalilabad and Mau will be given to UPSIDA
गोरखपुर। औद्योगिक क्षेत्र बरगदवा, खलीलाबाद और मऊ का रखरखाव अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के जिम्मे होगा। इन्हें हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अभी इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास का जिम्मा वहां के नगर निगम या नगर पालिका के पास है। यूपीसीडा को हैंडओवर होने के बाद उद्यमियों को नगर निगम को टैक्स देने के बजाय यूपीसीडा को अनुरक्षण शुल्क देना होगा। गोरखपुर में यूपीसीडा का रीजनल कार्यालय है। यहां से सात जिलों के औद्योगिक क्षेत्र की निगरानी होती है। गोरखपुर के बरगदवा का जिम्मा नगर निगम तो संतकबीरनगर के खलीलाबाद के अलावा मऊ में औद्योगिक क्षेत्र वहां की नगर पालिका के पास है। उद्यमी हमेशा सफाई के साथ ही सड़क, बिजली, पानी की शिकायत करते थे। इसीलिए इन्हें औद्योगिक विकास प्राधिकरण के जिम्मे किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपीसीडी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के विकास का जिम्मा शासन के निर्देश पर यूपीसीडा को मिल रहा है। सभी विकास कार्य यूपीसीडा ही कराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed