फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Indian laborer dies in South Africa

Gorakhpur News: दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मजदूर की मौत

Thu, 13 Mar 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Indian laborer dies in South Africa
40 दिन पहले ही डीन बिल्डर्स कंपनी में सिविल वर्क करने के लिए गए थे दक्षिण अफ्रीका
विज्ञापन


जानीपुर। गोला कस्बे के दक्षिण अफ्रीका में काम कर रहे एक भारतीय मजदूर की मंगलवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई। मृत दुर्गविजय प्रजापति (45) भिखीगंज मोहल्ले के रहने वाले थे। वह करीब 40 दिन पहले ही डीन बिल्डर्स कंपनी में सिविल वर्क करने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को दुर्गविजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कंपनी के साइट इंजीनियर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। रात करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे राहुल और सुमित और तीन बेटियां खुशी, सोनम और अनामिका हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों ने कंपनी के इंजीनियर से शव भारत भेजने की गुहार लगाई है। हालांकि, इंजीनियर ने खर्च का हवाला देते हुए असमर्थता जताई है। उन्होंने वहीं हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर अस्थियां भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed