फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News : Independence Day : Saluted the tricolor by hoisting the flag

स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी

Sun, 17 Aug 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News : Independence Day : Saluted the tricolor by hoisting the flag
स्वतंत्रता दिवस के दिन डीएम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारिय
विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित
विज्ञापन


गोरखपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। हर तरफ देश भक्ति में शहरवासी डूबे रहे। जगह-जगह ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। देश भक्ति के गानों से लोग खुद को गौरवान्वित महसूस किए। सरकारी कार्यालय, विद्यालय, सामाजिक संगठन, प्रतिष्ठान व अन्य जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। लोगों ने अपने घरों पर भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रेक्षागृह में किया ध्वजारोहण

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री प्रभारी मंत्री गोरखपुर स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से देश भक्ति के गानों पर नृत्य के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर एवं अन्य राष्ट्रीय एकात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता जनपद के विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों, देश सेवा में शहीद सैनिकों के परिजनों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज वह पवित्र दिन है जब 1947 में हमारी धरती माता के कण-कण ने वर्षों की गुलामी के बाद स्वतंत्रता की सांस ली थी। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज हमें उन शहीदों को याद करने का दिन है, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई थी।
विज्ञापन

कमिश्नर व डीएम ने किया ध्वजारोहण
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने आयुक्त परिसर में व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि ने कहा के अनगिनत देशभक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष करके स्वाधीनता हासिल की थी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद कहा कि महापुरुषों ने सर्व समाज में एकता, आपसी सदभाव, भाईचारे व इंसानियत पर बल दिया है। इस पावन राष्ट्रीय पर्व पर उनके कृत्यों का आदरपूर्ण स्मरण किया जाए ताकि समाज में इंसान व इंसानियत का बोल बाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed