फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: In a dispute between children, brothers used sticks and rods, six injured

Gorakhpur News: बच्चों के विवाद में सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

Sun, 03 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: In a dispute between children, brothers used sticks and rods, six injured
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

सहजनवां। थानाक्षेत्र के घुसियापार में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार को दो भाई आपस में भीड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, राॅड चले। मारपीट में दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

घुसियापार निवासी मीना देवी ने बताया कि बच्चों के मामूली विवाद पर देवर परिजनों के साथ लाठी डंडे, राॅड लेकर घर पर चढ़ आए। इसके बाद पूरे परिवार को पीटने लगे। मारपीट में पति संतराम व बेटी मानसी बेहोश हो गए। पुलिस ने मामले में किशन, चंद्रभान, मीना, इंद्रजीत, किरन, अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई का परिवार हिस्सा नहीं दे रहे हैं। रास्ता भी अवरूद्ध करते हैं। परिजनों ने विरोध किया तो पूरा परिवार मिलकर लाठी-डंडों से पत्नी, बेटा व बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने संतराम, मानसी, शिवम, मीना देवी, शिवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed